मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं झामुमो के युवा नेता विजय हांसदा और उनकी धर्मपत्नी सुप्रिया मुर्मू के विवाह उपरांत आयोजित रिसेप्शन समारोह में शामिल होकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों को सुखद वैवाहिक जीवन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग बुरु की कृपा से नवदंपति का जीवन सुख, समृद्धि, प्रेम और मंगल से परिपूर्ण हो। उन्होंने दोनों के दांपत्य जीवन में खुशहाली, आपसी प्रेम और सफलता की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में कई जनप्रतिनिधि, पार्टी नेता और शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।

