राँची में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
राँची के अल्बर्ट एक्का चौक पर सोमवार को नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर छात्र-युवा संगठनों एवं विभिन्न जनसंगठनों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

