Local Alerts Ranchi

छात्र आंदोलन से जुड़ी प्रतिमा कुमारी के गंभीर आरोप, 21 अगस्त की घटना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस | Student Activist Pratima Kumari Makes Serious Allegations Over August 21 Incident in Ranchi

राँची में छात्र आंदोलन से जुड़ी प्रतिमा कुमारी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 21 अगस्त की घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पुतला दहन के लिए निकले छात्रों को प्रशासन ने कचहरी चौक से लालपुर की बजाय चडरी तालाब की ओर भेजा, जहां पहले से मौजूद कथित जेएमएम कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ मारपीट और बदसलूकी की। प्रतिमा ने आरोप लगाया कि उनके साथ भी मारपीट की गई, दो थप्पड़ मारे गए, गाली-गलौज की गई और दुपट्टा छीनने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने आंदोलन को गैर-राजनीतिक बताते हुए कहा कि नेताओं से मुलाकात को किसी दल का समर्थन नहीं माना जा सकता। साथ ही, उन्होंने छात्रों को कथित धमकियों की निंदा की और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल