Local Alerts Ranchi

जैप वन से पूरे सैनिक सम्मान के साथ निकली चादर, रिशालदार बाबा की मजार पर चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ | Chadar Procession Taken Out with Full Military Honours from JAP-1, Offered at Risaldar Baba’s Shrine in Ranchi

जैप वन से पूरे सैनिक सम्मान के साथ निकली चादर, रिशालदार बाबा की मजार पर की गई चादरपोशी

हजरत कुतुबुद्दीन रिशालदार बाबा के सालाना उर्स के चौथे दिन रविवार को जैप डीएसपी नूर मुस्तफा के नेतृत्व में जैप वन परिसर से पूरे सैनिक सम्मान के साथ चादर निकाली गई। जैप के विभिन्न इलाकों से होते हुए चादर सुबह 10:20 बजे मजार शरीफ पहुंची। यहां बाबा को सलामी देने के बाद सभी की खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ की गई।

इस अवसर पर सूबेदार मेजर रवि थापा, पुलिस एसोसिएशन एवं मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में जैप परिवार के लोग मौजूद रहे। उर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत किया, जबकि मौलाना मसूद फरीदी और इरफान ने दुआ कराई।

उर्स के चौथे दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में अकीदतमंद मजार शरीफ पहुंचने लगे और चादरपोशी कर परिवार, समाज की खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी। इस दौरान लंगर भी वितरित किया गया।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल