Local Alerts Ranchi

राँची के बरियातू में देर रात शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद फायरिंग, युवक को पेट में लगी गोली; RIMS में भर्ती | Firing After Dispute During Late-Night Drinking Gathering in Ranchi’s Bariatu, Youth Shot and Admitted to RIMS

राँची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित मंडा बगीचा में रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद गोली चल गई। गोली लगने से टोनी लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी है। गंभीर स्थिति में उसे रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात करीब 2 बजे कुछ युवक मंडा बगीचा में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद अचानक गोली चल गई, जिसमें टोनी लोहरा घायल हो गया। गोली चलने के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से घटना से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए हैं।
घायल टोनी लोहरा कमड़े का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किसने चलाई और घटना के समय मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंडा बगीचा में देर रात तक युवकों का जमावड़ा रहता है और यहाँ लोगों की शराब पीने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल