Local Alerts Ranchi

राँची में शुरू हुआ नया पलाश दीदी कैफे महिलाओं को मिलेगा बेहतर बाजार और आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर। Palash Didi Cafe Opens in Ranchi to Empower Women and Expand Market Access

झारखंड की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार पलाश दीदी कैफे का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में राँची में एक और पलाश दीदी कैफे की शुरुआत हुई। ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने इसका उद्घाटन किया।

मंत्री ने कहा कि राँची के साथ राज्य के अन्य जिलों में भी पलाश दीदी कैफे शुरू किए जा रहे हैं। महिलाओं को पहले प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके बाद क्रेडिट सहित जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे कैफे का संचालन कर सकें।

कैफे में झारखंड के स्थानीय व्यंजनों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार खाद्य उत्पादों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकारी आयोजनों में भी इन उत्पादों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि महिलाओं को बड़ा बाजार मिल सके।

सरकार अब पलाश दीदी कैफे को एक बड़े ब्रांड के रूप में विकसित करने की तैयारी में है। वहीं, हर जिले के DC कार्यालय में पलाश दीदी कैफे शुरू करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। पर्यटन स्थलों और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर भी ऐसे कैफे खोले जाएंगे।

इसके साथ ही पलाश मार्ट शुरू करने की तैयारी है। राज्य में छह भवनों का निर्माण किया जा रहा है और पहला पलाश मार्ट राँची में लगभग छह महीने में शुरू होने की उम्मीद है। यहां हैंडलूम, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्थानीय खाद्य उत्पाद सहित झारखंड के अन्य उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।

सरकार जीरा फूल चावल जैसे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में भी काम कर रही है। उद्देश्य है कि महिलाओं और स्थानीय उत्पादकों को बेहतर बाजार मिले और झारखंड के उत्पादों को नई पहचान मिले।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल