Local Alerts Ranchi

झारखण्ड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा, बर्नार्ड लिंच ने राज्यपाल संतोष गंगवार और CM हेमन्त सोरेन से की मुलाकात | Jharkhand and Australia Explore Greater Cooperation as Bernard Lynch Meets Governor Santosh Gangwar and CM Hemant Soren

झारखण्ड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

राँची में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से ऑस्ट्रेलिया के कोलकाता स्थित महावाणिज्यदूत बर्नार्ड लिंच ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के साथ झारखण्ड में पर्यटन, शिक्षा, संस्कृति और कौशल विकास को लेकर चर्चा हुई।

राज्यपाल ने झारखण्ड की प्राकृतिक एवं जनजातीय-सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी। वहीं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भी बर्नार्ड लिंच ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। बैठक में शिक्षा, मिनरल्स, स्किल डेवलपमेंट, निवेश, संस्कृति, खेल और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। मौके पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल