राँची के रातू रोड में ‘टेंपल ऑफ टुगेदर’ बना आकर्षण का केंद्र!

आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा समिति का 80 फीट ऊंचा और 120 फीट चौड़ा भव्य पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।
गोलाकार स्तूप के आकार में बने पंडाल के मुख्य मंडप में मां दुर्गा की 40 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली प्रतिमा विराजमान है। शानदार लाइटिंग और आकर्षक सजावट के बीच मां के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।


