festival Local Alerts Ranchi

छठ महापर्व की तैयारी तेज, नगर आयुक्त ने राँची के चार प्रमुख छठ घाटों का किया निरीक्षण | Chhath Puja Preparations Intensify, Municipal Commissioner Inspects Four Major Ghats in Ranchi

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को अधिकारियों के साथ राँची के चार प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इनमें अरगोड़ा तालाब, बटन तालाब (डोरंडा), स्वर्णरेखा नदी घाट (नामकुम) और तिरिल तालाब (कोकर शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, जल की गुणवत्ता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों को सभी घाटों पर अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती कर विशेष सफाई अभियान चलाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक घेराबंदी करने का निर्देश दिया।

अरगोड़ा तालाब की क्षतिग्रस्त चारदीवारी की मरम्मत और दो दिनों में विशेष सफाई पूरी करने को कहा गया। स्वर्णरेखा नदी घाट पर दो पोकलेन मशीनों से सफाई कर गाद हटाने और जल का प्राकृतिक प्रवाह बनाए रखने का निर्देश दिया गया। वहीं, बटन और तिरिल तालाब में सिविल कार्य, प्रकाश व्यवस्था और संपर्क पथों को दुरुस्त करने को कहा गया।

नगर आयुक्त ने घाटों पर नाम या मोबाइल नंबर लिखकर अवैध रूप से स्थान बुक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। ऐसे मामलों की सूचना निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर दी जा सकती है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल