राँची में AISF का छात्र आंदोलन, ई-कल्याण छात्रवृत्ति भुगतान और मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड में ई-कल्याण छात्रवृत्ति की लंबित राशि के भुगतान की मांग को लेकर 5 नवंबर को राँची में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के नेतृत्व में छात्र आंदोलन आयोजित किया गया। करमटोली स्थित प्रेस क्लब के पास से शुरू हुआ छात्र मार्च मोरहाबादी स्थित कल्याण विभाग पहुँचा, जहाँ छात्रों ने प्रदर्शन कर विभाग का घेराव किया।

आंदोलन में विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की लंबित छात्रवृत्ति राशि का अविलंब भुगतान करने की मांग उठाई। साथ ही कल्याण मंत्री चामरा लिंडा के इस्तीफे की मांग भी की। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।


