Local Alerts Ranchi

झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन, आत्महत्या के प्रयास के बाद इलाज के दौरान मौत | Jharkhand Tribal Leader Nisha Bhagat Passes Away During Treatment After Reported Suicide Attempt

झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन हो गया है। उन्होंने आत्मह*या का प्रयास किया था, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना से पहले निशा भगत सोशल मीडिया पर लाइव आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी परेशानियों, अकेलेपन और लंबे समय से जारी संघर्ष का जिक्र किया था। लाइव वीडियो में वह काफी भावुक नजर आईं और कहा कि उनके साथ कोई नहीं है तथा वह अकेले संघर्ष करती रही हैं।

उन्होंने खुद को किसी का दलाल बताए जाने पर नाराजगी जताई थी। साथ ही आरोप लगाया था कि उन्हें बदनाम करने वालों के खिलाफ शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके इस कदम से उनके माता-पिता को काफी दुख होगा।

निशा भगत के निधन की खबर से आदिवासी समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों में शोक का माहौल है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल