Local Alerts Ranchi

राँची में स्वच्छता और सौंदर्याकरण को लेकर नगर आयुक्त का निरीक्षण, डिस्टलरी पुल और विवेकानंद पार्क के सुधार के निर्देश | Ranchi Municipal Commissioner Inspects Distillery Bridge and Vivekananda Park, Directs Cleanliness and Beautification Work

शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शुक्रवार को लालपुर-कोकर मार्ग स्थित डिस्टलरी पुल क्षेत्र, वेंडर मार्केट एवं विवेकानंद पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं एवं सौंदर्याकरण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

डिस्टलरी पुल क्षेत्र में कचरा फेंके जाने की समस्या को देखते हुए नगर आयुक्त ने पुल के आसपास जालीदार बाउंड्री बनाने का निर्देश दिया, ताकि लोग वहाँ कचरा नहीं फेंक सकें। सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने वालों को चिह्नित कर जुर्माना लगाने तथा मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के श्रमिकों के माध्यम से पुल के नीचे विशेष सफाई अभियान चलाने को भी कहा।

वहीं, विवेकानंद पार्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क के कायाकल्प और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। शाम के समय लोगों की सुविधा के लिए सोलर लाइट लगाने, पेड़ों की छंटाई, घास की कटाई और पाथवे की मरम्मत करने का निर्देश दिया।

आगामी छठ महापर्व को देखते हुए पार्क परिसर स्थित तालाब की विशेष सफाई कराने तथा आवश्यकतानुसार ब्लीचिंग पाउडर, एलम एवं ई-बॉल का उपयोग कर जल की गुणवत्ता बनाए रखने को कहा। नगर आयुक्त ने सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल