मोरहाबादी के ‘द एम्पायर अपार्टमेंट’ में लगी आग, सुरक्षित स्थानों पर निकले निवासी।
राँची के मोरहाबादी स्थित ‘द एम्पायर अपार्टमेंट’ में आग लगने की घटना सामने आई है। अपार्टमेंट से धुआं और आग की लपटें निकलती देख वहां रहने वाले लोग घबराकर अपने फ्लैटों से बाहर आ गए और सुरक्षित जगहों पर शरण ली। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझा दिया। हालांकि, निवासियों के समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटा है।

