Jharkhand Local Alerts Ranchi

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन पहुंचे धनबाद, सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में हुए शामिल | Hemant Soren Dhanbad Visit: Special Wedding Moments – CM Blesses Dhullu Mahato’s Daughter

राँची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ धनबाद जिले के चिटाही पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद ढुल्लू महतो की सुपुत्री साक्षी के शुभ विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपती को सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

Hemant Soren Dhanbad Visit: सांसद ढुल्लू महतो की बेटी के विवाह में हुए शामिल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने नवविवाहित वर-वधू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवदंपती के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विवाह समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद ढुल्लू महतो तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों और सगे-संबंधियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने इस पारिवारिक उत्सव में शामिल होकर प्रसन्नता व्यक्त की और पूरे परिवार को शुभ विवाह की बधाई दी।

मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन की इस समारोह में उपस्थिति ने आयोजन की खुशियों को और खास बना दिया।

Hemant Soren Dhanbad Visit: Chief Minister Hemant Soren and Kalpana Soren attended MP Dhullu Mahato’s daughter Sakshi’s wedding ceremony in Chitahi, Dhanbad.

#HemantSoren #KalpanaSoren #DhulluMahato #DhanbadNews #JharkhandNews #HemantSorenNews #Dhanbad #JharkhandPolitics #Chitahi #RanchiUpdates

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल