ठंड, कोहरा और चाय की चुस्की—राँची की सर्द सुबह | Winter Morning Vibes in Ranchi
ठंड की ठिठुरन, कोहरे की चादर, आग की तपिश और चाय की चुस्की के साथ—राँचीवासियों, कैसी रही आपकी आज की सुबह?
ठंड की ठिठुरन, कोहरे की चादर, आग की तपिश और चाय की चुस्की के साथ—राँचीवासियों, कैसी रही आपकी आज की सुबह?
राँची के लोयला ग्राउंड में आयोजित क्रिसमस आगमन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरकत कर पर्व की खुशियों में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, आर्चबिशप विंसेंट आइंद और जीईएल चर्च के मोडरेटर मार्सल केरकेट्टा भी उपस्थित रहे। महोत्सव में शामिल होने से पूर्व […]
झारखंड में ठंड के साथ-साथ अब कोहरे का असर भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 20, 21 और 22 दिसंबर को राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे आम जनजीवन और यातायात […]
राँची में विद्युत शक्ति उपकेंद्र चुटिया और नामकुम में यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित कार्य किए जाने के कारण आज कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक विद्युत सेवा बंद रहेगी। इस दौरान चुटिया, धुमसा टोली, मकचुन्द टोली, सामलोंग, बेल […]
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ राँची के इटकी थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान एक महिला डॉक्टर का कथित रूप से हिजाब हटाने के मामले को लेकर की गई है। शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुर्तजा आलम द्वारा दर्ज कराई गई है। थाने […]
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025: झारखंड ने रचा इतिहास, पहली बार जीता खिताब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में झारखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 69 रन से हराकर पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। झारखंड द्वारा दिए गए 263 रनों के विशाल […]
झारखंड हाईकोर्ट में जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। मौजूदा चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद मुंबई हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस एम. एस. सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। गुरुवार को […]
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। निदेशक ने बताया कि दीक्षांत समारोह में […]
जब भी कोई नया बदलाव आता है, शुरुआत में उसका विरोध होता ही है। कुछ ऐसा ही तब हुआ था, जब मोरहाबादी वेंडिंग ज़ोन-2 बनने के बाद सड़क किनारे दुकानदारों को वहाँ शिफ्ट होने को कहा गया था। तब कहा गया, “वेंडिंग ज़ोन में ग्राहक नहीं आएंगे, ग्राहक तो सड़क पर ही मिलते हैं।” लेकिन […]
पैदल चलने वालों के लिए सर्जना चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक सड़क किनारे बैरिकेडिंग की गई है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यह व्यवस्था फिलहाल प्रयोग के तौर पर लागू की गई है। यदि प्रयोग सफल रहा तो इसे आगे बढ़ाकर शहीद चौक तक विस्तारित किया जाएगा। पर्व-त्योहारों के दौरान मुख्य सड़क पर बढ़ती भीड़ […]