CityNews

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड में राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारी, अलका लांबा से मिलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की | Shilpi Neha Tirkey Meets Alka Lamba Over International Women’s Day Event in Jharkhand

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से मुलाकात की। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा हुई।

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आज भी संघर्षपूर्ण परिस्थितियों में जीवन जी रही हैं। उन्हें बदलते भारत की विकास प्रक्रिया से जोड़ने के लिए व्यापक और संगठित अभियान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे ‘मनरेगा संग्राम’ में महिलाओं की भागीदारी बेहद अहम रही है।

उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना के तहत रोजगार पाने वाले श्रमिकों में महिला कामगारों की संख्या उल्लेखनीय है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा योजना में किए जा रहे बदलाव महिलाओं को उनके गांव-घर के पास मिलने वाले रोजगार से वंचित करने की कोशिश माने जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि इससे ग्रामीण महिलाओं के अधिकारों और आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन