राजधानी राँची के अशोक नगर क्षेत्र में 28 फरवरी को बसंत उत्सव बसंत 2026 उत्साह और रंगों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अशोक नगर महिला क्लब द्वारा सोसाइटी के कम्युनिटी हॉल में किया गया।
उत्सव में हस्तशिल्प प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक व्यंजनों ने लोगों को खासा आकर्षित किया। क्लब के सदस्यों के परिवारों की सक्रिय भागीदारी और सांस्कृतिक माहौल ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।
आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही।

