हमारे जनप्रतिनिधि।
आठ वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद राजधानी राँची को आखिरकार अपने शहर की सरकार मिल गई है। लोकतंत्र के इस उत्सव में शहरवासियों ने पूरे उत्साह और उम्मीद के साथ मेयर तथा 53 वार्ड पार्षदों का चयन किया।
अब लोगों को आशा है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त सड़कें मिलेंगी, जलजमाव से राहत मिलेगी, हर मोहल्ले में नियमित सफाई होगी, पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित होगी और स्ट्रीट लाइटें जगमगाएँगी। साथ ही, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुँचेगा।
राँची की जनता ने अपने मत से जो भरोसा सौंपा है, वह नए जनप्रतिनिधियों के लिए जिम्मेदारी की कसौटी भी है। अब शहर की निगाहें इस पर टिकी हैं कि जितनी तत्परता से वे वोट माँगने आए थे, उसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन भी करेंगे।

