झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। आदित्य साहू ने केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति और उनके लाभ आम जनता तक पहुंचने की स्थिति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और राजनीतिक रणनीतियों पर भी मार्गदर्शन दिया। इस मुलाकात को भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आदित्य साहू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, झारखंड के विकास पर हुई चर्चा | Aditya Sahu Meets PM Narendra Modi, Discusses Jharkhand Development

