CityNews

इटखोरी महोत्सव-2026 का न्योता: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण | Itkhori Mahotsav 2026: CM Hemant Soren Invited as Chief Guest

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में चतरा की उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 19 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया। उपायुक्त ने महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्थानीय कला-संस्कृति का प्रदर्शन, पारंपरिक व्यंजन, पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने आयोजन को लेकर प्रसन्नता जताई और तैयारियों की सराहना की। यह महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन