CityNews

उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक की साजिश नाकाम, राँची में 160 हिरासत में | Excise Constable Exam Leak Plot Foiled, 160 Detained in Ranchi

झारखंड में आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान पेपर लीक की एक बड़ी साजिश को राँची पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। तमाड़ थाना क्षेत्र के रांगामाटी स्थित एक स्कूल में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 160 संदिग्ध परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कूल परिसर में परीक्षा की अवैध ‘सेटिंग’ चल रही है। सूचना मिलते ही विशेष टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई, जिसमें दो लोग फरार हो गए, जबकि अन्य को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान कई संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं। आशंका है कि इनके जरिए प्रश्न-पत्र और उत्तर साझा किए जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी पहलुओं पर जांच जारी है और पूरे नेटवर्क का जल्द खुलासा किया जाएगा।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन