CityNews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का राँची दौरा, उलिहातू में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि | VP C.P. Radhakrishnan Visits Ranchi, Tribute at Ulihatu

भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार झारखंड दौरे पर राँची पहुंचे, जहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से उलिहातू जाएंगे, जहां वे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद वे आईआईएम रांची के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह समेत कई लोग मौजूद रहेंगे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन