राँची के रातू प्रखंड अंतर्गत मुरगु क्षेत्र में एनएच-75 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुरगु पंचायत के मुखिया जौरा उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल से जा रहे जौरा उरांव को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
दुर्घटना की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-75 को जाम कर दिया, जिससे कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।

