CityNews

ऑपरेशन मुस्कान के तहत राँची पुलिस की बड़ी सफलता, 93 गुम मोबाइल बरामद | Ranchi Police Recovers 93 Lost Mobile Phones Under Operation Muskaan

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में राँची पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न इलाकों से गुम हुए 93 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने इन मोबाइलों को खोज निकाला।

बरामद मोबाइल फोन आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को नवीन पुलिस केंद्र, राँची में आयोजित विशेष मोबाइल वितरण समारोह के दौरान उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित कई वरीय और अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा और भरोसे को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। मोबाइल वापस पाकर नागरिकों ने राँची पुलिस के प्रयासों की सराहना की और इसे सराहनीय कदम बताया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन