CityNews

ऑपरेशन मुस्कान’ में राँची पुलिस की बड़ी कामयाबी | Ranchi Police Recovers 50 Lost Mobile Phones

राँची में पुलिस ने एक बार फिर आम जनता का भरोसा जीतते हुए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। राँची पुलिस ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से गुम हुए करीब 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर इन मोबाइलों को खोजकर उनके असली मालिकों तक पहुंचाया गया।

थाना परिसर में आयोजित मोबाइल वितरण समारोह में सिटी एसपी पारस राणा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। सिटी एसपी ने बताया कि विशेष टीमों को तकनीकी इनपुट के आधार पर अलग-अलग इलाकों में लगाया गया था। पूरी जांच, दस्तावेज़ सत्यापन और तकनीकी मिलान के बाद फिलहाल 25 लोगों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए हैं।

पुलिस के इस प्रयास से न सिर्फ गुम संपत्ति वापस मिली है, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी मजबूत हुई है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन