CityNews

ओरमांझी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर छापा, कई सिलेंडर जब्त | Raid on Illegal LPG Cylinder Racket in Ormanjhi Ranchi

राँची जिला प्रशासन द्वारा अवैध गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर ओरमांझी में छापेमारी की गई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ओरमांझी के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम ईरवा स्थित एक बिरयानी दुकान में छापा मारा। इस दौरान दुकान से 9 व्यवसायिक गैस सिलेंडर (प्रत्येक 19.02 किलोग्राम) बरामद किए गए, जिनमें से 6 सिलेंडर सील बंद थे।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि सिलेंडर एक बिचौलिए द्वारा बैगनआर कार से लाकर अवैध रूप से रिफिलिंग कर बेचे जाते थे, जिसमें मुनाफे की हिस्सेदारी भी तय थी।

स्वतंत्र साक्षी नहीं मिलने पर चौकीदार को साक्षी बनाते हुए सभी सिलेंडरों की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर उन्हें जब्त कर लिया गया।

इसके बाद आरोपी के घर पर छापेमारी में 1 गैस सिलेंडर (19.02 किग्रा), रिफिलिंग नोजल और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। हालांकि आरोपी मौके से फरार मिला।

प्रशासन के अनुसार, इस तरह का कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 समेत अन्य प्रावधानों के तहत संज्ञेय अपराध है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन