CityNews

कचहरी चौक पर हिंसक झड़प, बोलेरो से कुचलने की कोशिश; पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल | Violent Clash at Kachahari Chowk, Attempt to Run Over People; One Accused Injured in Police Encounter

कल रात करीब 3 बजे कचहरी चौक के पास दो व्यक्तियों (गुरफान अंसारी, इस्तियाक अंसारी) और किन्नरों के बीच हुई हिंसक झड़प ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पहले किन्नरों के साथ मारपीट की और फिर बोलेरो वाहन से उन्हें कुचलने का प्रयास किया। विरोध करने पर अन्य लोगों को भी निशाना बनाया गया। इसी दौरान बंटी कुमार नामक युवक को तेज रफ्तार बोलेरो से कुचल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी बंटी कुमार को बोलेरो की डिक्की में डालकर रातू की ओर भाग निकले। घटना की सूचना डायल-112 पर मिलने के बाद पुलिस ने पीछा किया। नाकेबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारने और जान से मारने की कोशिश की। मांडर थाना क्षेत्र के बास्की गांव के पास पुलिस ने घेराबंदी की। चेतावनी के बावजूद आरोपियों ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। आत्मरक्षा में पुलिस ने टायर पर फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी घायल हुआ। घायल बंटी कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों में से एक, इस्तियाक अंसारी का पूर्व से आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन