CityNews

कचहरी चौक स्थित समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी, राँची पुलिस अलर्ट | Bomb Threat to Ranchi Collectorate at Kachahari Chowk, Police on High Alert

कचहरी चौक स्थित समाहरणालय भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके तुरंत बाद राँची पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

राँची एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए गहन जांच की जा रही है। साइबर सेल की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मेल कहां से और किस आईडी से भेजा गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर समाहरणालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया है। हालांकि अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन