CityNews

कुसुंबा कांड पर सियासत तेज, आदित्य साहू ने दोषियों को फांसी और न्यायिक जांच की मांग | Political Row Intensifies Over Kusumba Case in Hazaribagh

हजारीबाग के बरकठा प्रखंड के कुसुंबा गांव में नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले को लेकर झारखंड की राजनीति तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए दोषियों को फांसी की सजा और उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है।

राँची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही वे रामनवमी के दिन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद समेत कई नेता मौजूद थे।

आदित्य साहू ने आरोपी के भाजपा से जुड़े होने के दावों को खारिज करते हुए इसे पार्टी को बदनाम करने की साजिश बताया। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध, प्रशासनिक लापरवाही और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। साथ ही आरोप लगाया कि पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई में भी ढिलाई बरती जा रही है।

उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने अपना प्रस्तावित आंदोलन वापस ले लिया है, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं पर सख्त विरोध जारी रहेगा।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन