CityNews

खूंटी में राजा सोमा मुंडा की हत्या, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने परिजनों से की मुलाकात | Minister Shilpi Neha Tirkey Meets Family of Raja Soma Munda in Khunti

खूंटी में हुई राजा सोमा मुंडा की हत्या के मामले में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शुक्रवार को खूंटी पहुंचीं और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। दो दिन पूर्व गोली मारकर राजा सोमा मुंडा की हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुंडा टोली गांव पहुंचीं और परिजनों से घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली।

इस दौरान मंत्री ने कहा कि यह घटना न केवल दुखद है, बल्कि आदिवासी समाज को गहरी पीड़ा पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि राजा सोमा मुंडा सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते थे और समाज के लिए उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। मौके पर स्थानीय सांसद, सामाजिक कार्यकर्ता और कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन