CityNews

गणतंत्र दिवस समारोह 2026 की तैयारियों की समीक्षा | Review Meeting for Republic Day Celebration 2026 in Ranchi

गणतंत्र दिवस समारोह-2026 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राँची के मोरहाबादी मैदान में तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। इसे लेकर समाहरणालय में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन, पेयजल, बिजली, मंच, पंडाल और साफ-सफाई को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएँ पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

इस वर्ष समारोह का मुख्य आकर्षण 12 विभागों की झांकियाँ होंगी, जिनमें झारखंड सरकार की योजनाओं, नीतियों, कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखेगी। वहीं करीब 15 प्लाटून और तीन बैंड परेड में हिस्सा लेंगे।
प्रशासन के अनुसार 18 जनवरी से अभ्यास शुरू होगा और 24 जनवरी को अंतिम रिहर्सल होगी।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त राँची, श्री सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी राँची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक (शहर) रांची एवं ट्रैफ़िक, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), रांची, श्री कुमार रजत, निदेशक आइटीडीए, श्री संजय कुमार भगत, निदेशक डी.आर.डी.ए., श्री सुदर्शन मुर्मू, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राँची, श्रीमती मोनी कुमारी, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, श्री अखिलेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राँची, श्री विनय कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी राँची, श्री सुरभि सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक राँची, श्री बादल राज, एल. आर. डी.सी. रांची, श्री मुकेश कुमार , जिला नजारत उपसमाहर्त्ता रांची, डॉ सुदेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पांडेय, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल-1 एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल, रांची, टाटीसिलवे रांची, समादेष्टा सी.आई.एस.एफ., एच.ई. सी., अग्निश्मन पदाधिकारी रांची, कमांडिंग ऑफिसर एन. सी. सी. रांची, सहित संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन