राँची से शनिवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां रातू थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, रातू प्रखंड के बाजपुर पंचायत स्थित पंडरा गांव में दोनों बच्चे मछली पकड़ने के लिए तालाब गए थे। इसी दौरान वे नहाने के लिए तालाब के गहरे हिस्से में चले गए और पानी अधिक गहरा होने के कारण डूब गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान करमा उरांव के पुत्र आयुष उरांव (10) और जोसवा खलखो के पुत्र जॉन खलखो ( के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह हादसा क्षेत्र में गहरी शोक की लहर छोड़ गया है।

