CityNews

गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइट पर दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत | Wall Collapse at Construction Site in Gurugram Kills 7 Workers

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पटौदी-बिलासपुर रोड स्थित सिधरावली इलाके में ‘सिग्नेचर ग्लोबल’ सोसाइटी के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार यह घटना सोमवार रात करीब 8 बजे हुई, जब सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के लिए बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन कंक्रीट रिटेंशन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे बेसमेंट में मिट्टी धंस गई और वहां काम कर रहे 12–15 मजदूर मलबे में दब गए।
सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से राहत-बचाव कार्य चलाया गया। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई जिनमें से झारखण्ड के भी हैं।
प्रारंभिक जांच में निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात सामने आ रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन