CityNews

छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर NSUI का जन आक्रोश मार्च | NSUI Protest March in Ranchi Over Pending Scholarships

झारखंड में पिछले करीब दो वर्षों से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिलने का मुद्दा अब सड़कों पर उतर आया है। इसी को लेकर आज NSUI ने मोरहाबादी मैदान से लोक भवन तक जन आक्रोश मार्च निकाला। मार्च के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए छात्रवृत्ति राशि शीघ्र जारी करने की मांग की।

छात्र संगठनों का आरोप है कि छात्रवृत्ति की राशि में केंद्र और राज्य दोनों का योगदान होता है, लेकिन केंद्र सरकार अपने हिस्से का लगभग 60 प्रतिशत फंड जारी नहीं कर रही, जिससे भुगतान अटका हुआ है। NSUI नेताओं ने इसे झारखंड के साथ “सौतेला व्यवहार” बताते हुए राजनीतिक भेदभाव का आरोप लगाया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और बंधु तिर्की भी मार्च में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 2022 से छात्रवृत्ति लंबित है और केंद्र से राशि आए बिना राज्य सरकार भी भुगतान नहीं कर सकती।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन