CityNews

जिला स्कूल मैदान में टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, टीम अमन बनी चैंपियन | Team Aman Wins Tennis Cricket Tournament at Ranchi District School Ground

राँची के जिला स्कूल मैदान में रविवार को वार्ड नंबर 22 क्रिकेट क्लब की ओर से टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वार्ड 22 की चार टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला टीम अमन और जावेद इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें टीम अमन ने 19 रनों से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच में लकी ने 32 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि गेंदबाज़ पीके ने 2 ओवर में मात्र 7 रन देकर 2 विकेट झटके। आयोजनकर्ता मो. अकबर उर्फ मुन्ना ने बताया कि युवाओं को खेल से जोड़कर नशे और मोबाइल की लत से दूर रखना इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य है।

मुख्य अतिथि आमाया संगठन के अध्यक्ष एस. अली और समाजसेवी मो. मुमताज़ ने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं से खेल को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन