CityNews

जेटेट परीक्षा की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का विधानसभा तक मार्च | Candidates March to Assembly Demanding JTET Exam in Jharkhand

झारखंड में लंबे समय से लंबित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) आयोजित कराने की मांग को लेकर आज अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राज्य के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने पुराने विधानसभा से नए विधानसभा तक पैदल मार्च निकालते हुए अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

अभ्यर्थियों ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल और राज्य सरकार से जल्द से जल्द जेटेट परीक्षा आयोजित कराने की मांग की। उनका कहना है कि झारखंड गठन के लगभग 25 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन राज्य में जेटेट परीक्षा नियमित रूप से आयोजित नहीं की जा रही है, जिससे हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि राज्य के कई युवा पिछले 7 से 9 वर्षों से जेटेट परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। बीएड और डीएलएड की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी परीक्षा नहीं होने के कारण वे शिक्षक बनने का अवसर नहीं पा रहे हैं। उनका कहना है कि स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, ऐसे में सरकार को जल्द परीक्षा आयोजित कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।

अभ्यर्थियों ने यह भी मांग की कि जेटेट परीक्षा के बाद लगभग 40 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए और एनसीटीई के दिशा-निर्देशों के अनुसार जेटेट परीक्षा का नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करते हुए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और घेराव जैसे कदम उठाने को बाध्य होंगे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन