मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दिगंबर जैन पंचायत, जैन मंदिर, अपर बाजार रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी 01 से 6 अप्रैल 2026 तक जिला स्कूल परिसर रांची में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष श्री प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री श्री जितेंद्र छाबड़ा सहित श्री पंकज पांडेय, श्री पूरणमल जी सेठी, श्री अमित रारा उपस्थित थे।
जैन पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने हेमंत सोरेन को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में किया आमंत्रित | Jain Delegation Invites Hemant Soren to Panchkalyanak Mahotsav in Ranchi

