CityNews

जैप वन मैदान में आनंद मेले का समापन, ग्रीस पोल प्रतियोगिता में गोरखा बॉयज़ विजेता | JAP One Mela Concludes with Thrilling Grease Pole Competition

जैप वन मैदान में आयोजित चार दिवसीय आनंद मेले का समापन वृहस्पतिवार को रोमांचक ग्रीस पोल प्रतियोगिता के साथ हुआ। प्रतियोगिता में गोरखा बॉयज़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। ग्रीस पोल पर चढ़ते समय खिलाड़ियों ने संतुलन, साहस और कौशल का बेहतरीन परिचय दिया, जिससे मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोचक बन गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैप-1 के डीआईजी एस. कार्तिक एवं राँची एसएसपी राकेश रंजन उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।
ग्रीस पोल प्रतियोगिता को देखने के लिए मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। तालियों और उत्साहवर्धन के बीच हर राउंड में रोमांच चरम पर रहा। कई मौकों पर प्रतियोगियों के प्रयासों को देखकर दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए, लेकिन लगातार तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते रहे।

चार दिनों तक चले इस आनंद मेले में खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिनका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन