झारखंड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र-2026 के अवसर पर लोक भवन में माननीय जनप्रतिनिधियों के सम्मान में एक भव्य रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया और आपसी संवाद के माध्यम से राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी हुई।
रात्रि भोज में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन सहित राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण और वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में मुलाकात कर विधानसभा सत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

