CityNews

टी20 विश्व कप में भारत की पाकिस्तान पर रिकॉर्ड जीत, राँची में जश्न | India’s Record Win Over Pakistan in T20 World Cup, Celebrations in Ranchi

भारत की पाकिस्तान पर रिकॉर्ड जीत, राँची में जश्न का माहौल!!

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के दमदार अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। रनों के अंतर से पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत की टी20 में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद राँची में भी जश्न का माहौल दिखा। अल्बर्ट एक्का चौक पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी तिरंगा लहराते, पटाखे जलाते और भारत माता के जयकारे लगाते नजर आए।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन