CityNews

डोडा में शहीद राँची के वीर सपूत अजय लकड़ा को श्रद्धांजलि | Ranchi Martyr Ajay Lakra Martyred in Doda, Nation Salutes

जम्मू-कश्मीर के डोडा में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए राँची के वीर सपूत अजय लकड़ा को पूरे देश ने नमन किया है। शहादत के बाद आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ राँची के तिरिल स्थित लाबेद में शहीद अजय लकड़ा के आवास पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने शहीद की माता जी और परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारत माता के सपूत अजय लकड़ा का बलिदान देश के हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए अत्यंत दुखद और कठिन समय है, लेकिन पूरा देश इस दुःख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने शहीद अजय लकड़ा की वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। शहीद की शहादत पर पूरा झारखंड और राँची गर्व महसूस कर रहा है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन