CityNews

दावोस के बाद यूके दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री, ऑक्सफोर्ड से जुड़ा झारखंड का ऐतिहासिक संबंध | CM Hemant Soren to Visit UK, Jharkhand’s Historic Link with Oxford University

विश्व आर्थिक मंच की दावोस में आयोजित वार्षिक बैठक में झारखंड की सहभागिता के बाद झारखंड सरकार का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस माह यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर जाएगा। इस दौरे का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम माना जा रहा है, जो झारखंड के ऐतिहासिक और वैचारिक संदर्भों से गहराई से जुड़ा है।

ऑक्सफोर्ड का झारखंड से संबंध वर्ष 1922 से जुड़ता है, जब छोटानागपुर क्षेत्र में जन्मे मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने सेंट जॉन्स कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने वहीं से आगे चलकर आदिवासी अधिकारों की सशक्त आवाज बनकर संविधान सभा और झारखंड आंदोलन में निर्णायक भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑक्सफोर्ड में शैक्षणिक संस्थानों के साथ संवाद करेंगे और सार्वजनिक नीति व शासन से जुड़े विमर्श में भाग लेंगे। यह यात्रा झारखंड की समावेशी विकास नीति को वैश्विक मंच से जोड़ने का प्रतीक मानी जा रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन