CityNews

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई | 82nd Birth Anniversary of Dishom Guru Shibu Soren Observed with Respect

झारखंड आंदोलन के जननायक, आदिवासी समाज के गौरव और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती रविवार को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मोरहाबादी स्थित स्वर्गीय गुरुजी के पूर्व आवास पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपनी माता श्रीमती रूपी सोरेन, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर मंत्री श्री हफ़ीजुल हसन, श्री सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद श्रीमती जोबा माजी, झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री विनोद पांडे, श्री सुप्रियो भट्टाचार्य सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिशोम गुरु के संघर्ष, विचारधारा और झारखंड के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए राज्य की प्रगति के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन