Glimpses : दुबई गए राँची के कई लोग सुरक्षित घर लौट आए हैं। ये सभी सीमेंट डीलर चार दिनों के व्यावसायिक दौरे पर दुबई गए थे। इसी दौरान अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और बमबारी की घटनाओं के कारण उनकी वापसी में देरी हो गई और वे कुछ समय के लिए वहीं फंस गए थे।
गुरुवार को सभी यात्री सकुशल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, राँची पहुंचे, जहां उनके परिवारजन बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अपनों को सुरक्षित देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और एयरपोर्ट परिसर में ही परिवार के साथ होली खेलकर इस पल को खास बनाया गया।

