CityNews

देश में LPG, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: संजय सेठ | No Shortage of LPG, Petrol or Diesel in India, Says Sanjay Seth

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को अपने केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि देश में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी कमी की खबरें या अफवाहें फैल रही हैं, वे राजनीतिक रूप से प्रायोजित हैं और अनावश्यक रूप से माहौल को तनावपूर्ण बनाया जा रहा है।

श्री सेठ ने बताया कि पहले प्रतिदिन लगभग 55 लाख एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग होती थी, जो अब बढ़कर 75 लाख से अधिक हो गई है। उनके अनुसार यह बढ़ोतरी केवल पैनिक सिचुएशन की वजह से हो रही है, जबकि देश के 1 लाख पेट्रोल पंप और 25 हजार गैस एजेंसियों में आपूर्ति सामान्य है। उन्होंने बताया कि PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई भी पूरी तरह सामान्य है और राँची में 25 हजार से अधिक परिवार इसका कनेक्शन ले चुके हैं।
इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस में स्ट्रेचर तक नहीं मिल रहा है। साथ ही एयर एंबुलेंस दुर्घटना के बावजूद संबंधित कंपनी को अवधि विस्तार देना कई सवाल खड़े करता है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन