CityNews

धुर्वा से लापता मासूम भाई-बहन को लेकर भाजपा का उग्र प्रदर्शन | BJP Protests Over Missing Children Case in Dhurwa

धुर्वा क्षेत्र से 2 जनवरी से लापता मासूम भाई-बहन अंश एवं अंशिका की अब तक बरामदगी नहीं होने से शहर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस मामले को लेकर कथित रूप से विफल कानून-व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उग्र आंदोलन किया। भाजपा राँची महानगर एवं ग्रामीण पूर्वी-पश्चिमी जिला इकाइयों के संयुक्त आह्वान पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इतने संवेदनशील मामले में राँची पुलिस की कार्यप्रणाली बेहद लापरवाह रही है और कई दिन बीतने के बावजूद कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है, जिससे आम लोगों में भय और असंतोष बढ़ रहा है।

भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और बच्चों को शीघ्र सुरक्षित बरामद करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन