CityNews

नई दिल्ली में झारखंड के विस्थापितों का मुद्दा: राहुल गांधी से मिले योगेंद्र साव और अंबा प्रसाद | Jharkhand Displaced Issue Raised with Rahul Gandhi in New Delhi

नई दिल्ली में झारखंड के विस्थापितों का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उठा। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर खनन परियोजनाओं से प्रभावित लोगों के अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बड़कागांव का शुद्ध गुड़ और अलसी भेंट कर किसानों के संघर्ष और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के संकल्प का संदेश दिया।

नेताओं ने NTPC, अडाणी समूह, CCL और BCCL जैसी कंपनियों द्वारा भूमि अधिग्रहण, विस्थापन और मुआवजे में हो रही कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए RFCTLARR Act 2013 के पूर्ण अनुपालन की मांग की। राहुल गांधी ने कानून को ऐतिहासिक बताते हुए विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा का भरोसा दिया और आवश्यक कदम उठाने की बात कही। प्रभावित परिवारों की समस्याएं सीधे सुनने के लिए ‘जन सुनवाई’ आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया। नेताओं ने कहा कि सम्मानजनक पुनर्वास तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन