CityNews

नगरपालिका चुनाव 2026: स्ट्रांग रूम व तैयारियों का डीसी ने किया निरीक्षण | Municipal Elections 2026: DC Inspects Strong Room and Poll Preparations in Ranchi

नगरपालिका चुनाव, 2026 की तैयारियों को लेकर राँची जिला प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका), राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने ट्रांसपोर्ट नगर रिंग रोड स्थित प्रस्तावित स्ट्रांग रूम (ब्रज गृह) और चुनाव से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परिसर की साफ-सफाई, बेरिकेटिंग, सुरक्षा मानकों और चुनावी तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को परिसर की स्वच्छता और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने, बेरिकेटिंग को मजबूत करने, स्ट्रांग रूम के निर्माण एवं सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने तथा चुनाव सामग्री के सुरक्षित भंडारण और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि सभी तैयारियां पारदर्शी, सुरक्षित और सुचारू चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान 23 फरवरी 2026 को होगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी 2026 को की जाएगी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सौरभ भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वर नाथ आलोक, अपर समाहर्ता श्री रामनारायण सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री राजेश कुमार साहू सहित भवन निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को समयबद्ध और उच्च मानकों के अनुरूप पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई है, ताकि आगामी नगरपालिका चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन