नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र राँची में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है। चुनाव से पूर्व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में अल्बर्ट एक्का चौक पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें रांची के सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित कई अधिकारी, और राँची के एसडीएम भी शामिल हुए। संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच की जा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। राज्य में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को देखते हुए शनिवार शाम से प्रचार थम जाएगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन लगातार अलर्ट मोड में है।
नगर निकाय चुनाव से पहले राँची में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी | Flag March in Ranchi Ahead of Municipal Elections, Tight Security Arrangements

