CityNews

नेमरा में बहा पर्व में शामिल हुए हेमंत सोरेन, जाहेर थान में की पूजा | Hemant Soren Attends Traditional Baha Festival in Nemra Village

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित पारंपरिक ‘बाहा पर्व’ में सपरिवार शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ नेमरा स्थित जाहेर थान पहुंचकर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा उन्नति की कामना की। परंपरा के अनुसार पूजन कार्य गांव के नाइके बाबा (पाहन) चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) छोटू बेसरा द्वारा संपन्न कराया गया।
मुख्यमंत्री अपने निवास से पदयात्रा करते हुए ग्रामीणों के साथ जाहेर थान पहुंचे। ढोल-नगाड़ा और मांदर की धुन के बीच ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं मांदर बजाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।
हर वर्ष की तरह इस बार भी बहा पर्व में मुख्यमंत्री की मौजूदगी से नेमरा और आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन सहित दो दिवसीय दौरे पर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें बहा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन